Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

iPhone 17 के ये टॉप फीचर्स बना देंगे दीवाना, बाकी स्मार्टफोन्स की कर दी छुट्टी

iphone 17: ऐप्पल ने बीती रात हुए इवेंट में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इसका स्टैंडर्ड मॉडल आईफोन 17 है. हर साल की तुलना में इस बार कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल में बेहतरीन अपडेट दी है. इसमें ब्राइटर डिस्प्ले, फास्टर चिप और पहले की तुलना में बड़ी बैटरी दी गई है. खास बात यह है कि इतनी अपडेट्स के बावजूद कंपनी ने इसकी कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की है. आइए इस फोन के टॉप फीचर्स के बारे में जानते हैं.

ब्राइटर डिस्प्ले

ऐप्पल ने नई लाइनअप के स्टैंडर्ड मॉडल में भी ProMotion टेक्नोलॉजी और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दिया है. ये दोनों फीचर्स अभी से पहले केवल प्रो मॉडल्स में मिलते थे. इसके अलावा ऐप्पल ने इस बार डिस्प्ले साइज को भी 6.1 इंच से बढ़ाकर 6.3 इंच कर दिया है. आउटडोर में बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसके डिस्प्ले पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है. साथ ही स्क्रैच से बचाने के लिए डिस्प्ले पर सेरेमिक शील्ड 2 की प्रोटेक्शन मिलेगी.

See also  CG NEWS : रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का अनशन तीसरे दिन भी जारी, ठंड में बिगड़ी कई की तबीयत

नया A19 चिपसेट

परफॉर्मेंस के बेहतर करने के लिए ऐप्पल 17 में A19 चिप और 6 कोर CPU दिया है. यह आईफोन 13 की तुलना में दोगुना और आईफोन 15 की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक तेजी से काम करेगा. इस फोन में ऐप्पल का इन-हाउस N1 वाईफाई और ब्लूटूथ मॉडम दिया गया है, जो इसकी वायरलेस कनेक्टिविटी परफॉर्मेंस को बेहतर करेगा.

Advertisment

नया सेल्फी कैमरा

आईफोन मॉडल हमेशा से शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं और आईफोन 17 ने भी इस बार निराश नहीं किया है. इसके रियर में 48MP का फ्यूजन कैमरा है और यह मॉडल एक साथ फ्रंट और रियर कैमरा से वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा. सेल्फी कैमरा के लिए ऐप्पल ने पहली बार स्क्वेयर शेप का सेंसर दिया है, जो फोन को रोटेट किए बिना भी यूजर को हर ओरिएंटेशन से सेल्फी लेने की सहूलितय देगा.

See also  डिप्टी सीएम साव ने पाटन में किया 9 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

कीमत में भी ज्यादा बदलाव नहीं

नई और दमदार अपग्रेड्स के बावजूद ऐप्पल ने नई लाइनअप के दामों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की है. आईफोन 17 के बेस वेरिएंट को भारत में 82,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. हालांकि, पिछले साल की तुलना में यह लगभग 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर होती स्थिति के कारण माना जा रहा था कि इसकी कीमत 85,000 से ऊपर जा सकती है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!