Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राघव चड्ढा का AAP नेताओं को तगड़ा जवाब ! जाब के मुद्दों पर वीडियो जारी कर बोले- पिक्चर अभी बाकी…

न्यूज डेस्क : आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रहा मतभेद अब खुलकर सामने आ गया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और पार्टी के अन्य नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच पंजाब से जुड़े मुद्दों को लेकर उठे सवालों पर राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

“पिक्चर अभी बाकी है”— राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह केवल एक “ट्रेलर” है और “पिक्चर अभी बाकी है।” उन्होंने पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए लिखा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि उनका घर, कर्तव्य और पहचान है।

See also  देवरहा गांव के शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया गया हैं कॉलेज व स्कूल, कार्यवाही मांग को लेकर सभापति  ने कलेक्टर व एसडीएम को सौपा ज्ञापन...

https://x.com/raghav_chadha/status/2040652030923223451?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2040652030923223451%7Ctwgr%5E836a16af5c9aa2fb2969558cc051a6b3fee9e6be%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Faghav-chadha-aap-conflict-punjab-issues-video-response%2F

पंजाब मुद्दों पर न उठाने के आरोप
AAP के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दे प्रभावी ढंग से नहीं उठा रहे हैं। इसी पर सफाई देते हुए चड्ढा ने कहा कि वे हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं।

संसद में उठाए गए मुद्दों का जिक्र
राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संसद में कई जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए हैं, जिनमें एयरपोर्ट पर महंगे खाने, डिलीवरी राइडर्स की समस्याएं, खाने में मिलावट, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स की समस्याएं और टेलीकॉम कंपनियों के बार-बार रिचार्ज जैसे विषय शामिल हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ मुद्दे उठाना है, न कि राजनीतिक नाटक करना।

Advertisment

पार्टी के भीतर बढ़ता विवाद
इस पूरे घटनाक्रम के बीच AAP के भीतर मतभेद और गहरे होते नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा को हाल ही में उपनेता पद से हटाया गया था, जिसके बाद से यह विवाद और तेज हो गया है।

See also  CG लव जिहाद मामला : ‘पहले की जमकर पिटाई, फिर जूतों की माला पहनाई’, मामला दर्ज...

सौरभ भारद्वाज का नया आरोप
इसी बीच AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ की गई पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स हटा दी हैं।उनके मुताबिक, चड्ढा की टाइमलाइन पर अब ‘Modi’ और ‘BJP’ से जुड़े केवल कुछ पोस्ट ही बचे हैं, जिनमें तारीफ की गई है।

चड्ढा की प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल इन आरोपों पर राघव चड्ढा की ओर से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन यह मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!