Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंबिकापुर में ‘निर्भया’ कांड ! प्राइवेट पार्ट में डाल दी बोतल, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। शहर के रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

फुटपाथ पर मिला शव, सुबह हुआ खुलासा
घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ, जब स्थानीय लोगों ने फुटपाथ पर महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं...

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

आरोपी की पहचान, फरार
जानकारी के अनुसार, मृतका और आरोपी पुरुष ‘पांडा उर्फ मिथुन’ पिछले करीब दो साल से साथ रह रहे थे और कबाड़ इकट्ठा कर जीवन यापन करते थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया। मृतका के बेटे ने आरोपी की पहचान कर ली है।

See also  CG NEWS : टोल जांच में खुला 106 करोड़ से अधिक का अवैध स्पंज आयरन कारोबार, फर्जी बिल नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

जांच के लिए 4 टीमें गठित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। आरोपी के चिरमिरी या प्रतापपुर क्षेत्र में होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
इस घटना को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

https://x.com/TS_SinghDeo/status/2040102077104566747?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2040102077104566747%7Ctwgr%5E781155856ec66d7c3b087147546c36f60305ea77%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Fambikapur-rape-murder-case-mahamaya-temple-investigation%2F

सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना शहर के व्यस्त इलाके में होने के कारण आम लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। नागरिकों ने महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

See also  छत्तीसगढ़ बन रहा निवेश का नया हब, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!