नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पुरानी रंजिश में मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना 1 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 6 बजे की है। ग्राम कटौद निवासी आरोपियों ने एक राय होकर पुरानी रंजिश के कारण पीड़ित के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए गैती का बेंट और डंडे से हमला किया था। पीड़ित द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद नवागढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—
1. सूरज मधुकर (25 वर्ष)
2. जयप्रकाश मधुकर उर्फ जेपी मधुकर (27 वर्ष)
3. टार्जन मधुकर (19 वर्ष)
3. दाऊराम अजय (28 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम कटौद, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस की टीम ने आरोपियों को त्वरित रूप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



