Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रक्षित केंद्र सक्ती में स्कूल वाहन की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया,  सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं करने पर 14 वाहनों पर कार्यवाही कर 47 हजार जुर्माना वसूल किया गया…

रक्षित केंद्र सक्ती में स्कूल वाहन की जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया

 सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं करने पर 14 वाहनों पर कार्यवाही कर 47 हजार जुर्माना वसूल किया गया

शिविर में जिलेभर के 59 स्कूल वाहनों की जांच की गई

सक्ति। पुलिस अधीक्षक सक्ती एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देशानुसार शिक्षण सत्र की सुरुवात के पहले यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 22.06.23 को जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र सक्ती में शिविर लगाया गया। आयोजित शिविर में जिले के 59 स्कूली वाहन जिसमे बस एवं छोटी स्कूली वाहनों की जांच की गई। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की जांच 12 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें 04 चालकों स्वास्थ्य समस्या थी जिन्हें डॉक्टर द्वारा दवाई लेने की सलाह दी गई। वाहनों की जांच के दौरान 14 स्कूल वाहन सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं कर सके जिसमें 14 स्कूली वाहन पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर 47 हजार जुर्माना लिया गया साथ ही 11वाहन चालकों को समझाएं देकर छोड़ा गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने आज नवीन सक्ती जिले में सभी स्कूल बसों के फिटनेस निरीक्षण शिविर में उपस्थित जिले भर के स्कूल बस चालकों व परिचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि उल्लंघन पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी एवं यातायात प्रभारी सुरेंद्र सिंह द्वारा स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी गई।
स्कूली वाहनों की जांच कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी सुरेंद्र सिंह जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा, प्रदीप शर्मा उपनिरीक्षक परिवहन विभाग के स्टाप एवं एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ सर एवं स्टाफ एवं यातायात से दिलेश्वर साहू, शैलेंद्र राठौर, सुभाष वेद, प्रकाश, रामा राठौर एवं पुलिस लाइन के कर्मचारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Advertisment
See also  एक बहरूपिया चंदा का पैसा खा गया तो दूसरा बहरूपिया कांग्रेस कार्यालय भवन का पैसा हजम कर गया: राधिका खेड़ा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!