Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वालों को सलाम करता है भारत: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली,04 दिसंबर । नौसेना दिवस के लिए चार दिसंबर को इसलिए चुना गया क्योंकि यह 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नौसेना के पराक्रम की याद दिलाता है, जब नौसेना ने दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं कोराष्ट्र सलाम करता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि व्यापार मार्गों की सुरक्षा, समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से लेकर मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने तक भारतीय नौसेना अनुशासन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाती है।

See also  राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, अभिकर्ता की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक ट्रासंमिटेड पोस्टल बैलेट पेपर्स हुए जमा...

नौसेना दिवस देश की रक्षा में नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। नौसेना दिवस के लिए चार दिसंबर को इसलिए चुना गया क्योंकि यह 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नौसेना के पराक्रम की याद दिलाता है, जब नौसेना ने दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई! राष्ट्र साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!