Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अरविंद केजरीवाल को हराकर अमित शाह से मिले प्रवेश वर्मा, दिल्ली में CM उम्मीदवार होंगे?

Delhi Chunav Parinam 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। रुझान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। नई दिल्ली सीट से AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया ने भी हार स्वीकार की है। फिलहाल, वोटों की काउंटिंग चल रही है। दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें होना जरूरी है।

रुझानों में बीजेपी का ‘कमल’ 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी की ‘झाड़ू’ पिछड़ गई है। सिर्फ 23 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार ‘जीरो’ पर सिमटते नजर आ रही है। दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी। राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल से बीजेपी वनवास झेल रही है।

See also  सक्ति पुलिस की ध्येय वाक्य समर्पण, सेवा, सुरक्षा को चरितार्थ करती सक्ती जिला की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक के त्वरित प्रयास से 80 मजदूर सकुशल आए अपने घर, पुलिस अधीक्षक से मजदूरों ने मिलकर दिया धन्यवाद...

कालकाजी सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी चुनाव जीत गई हैं। वे इस सीट से दूसरी बार जीती हैं। उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को चुनाव हरा दिया है। बीजेपी के पास कौन-कौन हैं बड़े चेहरे? नई दिल्ली सीट से चुनाव जीते बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी पर अपना भरोसा दिखाया है और मैं इसका श्रेय उन्हें और दिल्ली के लोगों को देता हूं। हमें पिछले 10 साल से उनका साथ नहीं मिल पा रहा था। अब दिल्ली में जो सरकार बन रही है, वो पीएम मोदी के विजन को लेकर आएगी। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने समय दिया। मैं इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को देता हूं।

See also  राज्य के सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों को सर्वसुविधा युक्त आवास उपलब्ध हों- माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा...

नई दिल्ली सीट से चुनाव जीते BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा- ‘जय श्री राम’. दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी कर रही बीजेपी के पास कई मजबूत चेहरे हैं, जो मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल हो सकते हैं। इनमें सबसे पहला नाम परवेश वर्मा का है, जो पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

क्या पुराने नेता को मिलेगा मौका?

Advertisment

बीजेपी की लिस्ट में एक और दमदार नाम कपिल मिश्रा का है, जो करावल नगर सीट से लड़ रहे हैं और रुझानों में आगे हैं। कांग्रेस से बीजेपी में आए अरविंदर सिंह लवली भी गांधी नगर सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन फिलहाल पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रोहिणी से लगातार जीतने वाले विजेंद्र गुप्ता भी सीएम पद के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

See also  C.G News : महिला दिवस पर बस्तर में बड़ा आयोजन! CM साय जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त

दिल्ली की राजनीति में आप की उलटी गिनती?

आम आदमी पार्टी ने 2013 में धमाकेदार एंट्री की थी और 28 सीटें जीतकर कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी। हालांकि, 49 दिन बाद ही अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया। 2015 में आप ने जबरदस्त वापसी करते हुए 70 में से 67 सीटें जीतीं और 2020 में भी 62 सीटें लेकर सत्ता बचाई। लेकिन इस बार नतीजे अलग हैं और बीजेपी लंबे इंतजार के बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। अब देखना ये होगा कि बीजेपी किस चेहरे को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!