Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ति पुलिस की ध्येय वाक्य समर्पण, सेवा, सुरक्षा को चरितार्थ करती सक्ती जिला की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक के त्वरित प्रयास से 80 मजदूर सकुशल आए अपने घर, पुलिस अधीक्षक से मजदूरों ने मिलकर दिया धन्यवाद…

सक्ति। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जब से शक्ति जिले का कार्यभार संभाला है तब से एक ओर जहां उनके निर्देशन में जिला पुलिस के द्वारा अवैध कार्य में लिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है दूसरी ओर गांव-गांव में चलित थाना लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है लोगों को अपराध से दूर रहने और अपराध के बारे में जानकारी दी जा रही है । पुलिस अधीक्षक के द्वारा समर्पण, सेवा और सुरक्षा सक्ति पुलिस के लिए ध्येय वाक्य बनाया गया है, और इस ध्येय वाक्य को जिला शक्ति पुलिस चरितार्थ कर रही है ।

See also  Big News : 20 साल बाद एक मंच पर उद्धव-राज! महाराष्ट्र की राजनीति में नया अध्याय

इसी क्रम में 23 फरवरी 24 को ग्राम पंचायत दर्राभाटा, थाना मालखरौदा,के सरपंच के द्वारा सक्ति पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को एक आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उनके गांव के लगभग 19 परिवार के करीब 80 मजदूर ( महिला पुरुष एवं बच्चे) इंटा भट्ठा में काम करने के लिए पिठूरिया, रांची (झारखंड) गए हैं जिसे ईटा भट्ठा के ठेकेदार के द्वारा वहां पर प्रताड़ित किया जा रहा है तथा वापस आने नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों के द्वारा सरपंच को मदद हेतु एक आवेदन भेजा गया है। मजदूरों को वापसी लाने के लिए सरपंच के द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया तथा हालात को बताया गया।

See also  रात्रि में घर अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा तत्काल रांची के स्थानीय पुलिस अधीक्षक से बात कर मजदूरों को छुड़ाने के लिए प्रयास करने कहा गया। जिस पर तत्काल 15 मिनट के भीतर स्थानीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम भेजकर मजदूरों को वापस भेजने का प्रबंध किया गया, 80 मजदूर 24 फरवरी 24 को ट्रेन में बैठकर 25.02.24 को सकुशल सक्ति पहुंच गए हैं। आज 27 फरवरी 24 को मजदूर अपने परिवार सहित ग्राम पंचायत के सरपंच तथा अन्य लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जेठा जाकर पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपना धन्यवाद ज्ञापित किए, पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी उन्हें समझाइस दिया गया।

See also  Krishna Janmashtami 2025: इस दिन है कृष्ण जन्माष्टमी, यहां देखें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!