Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Jashpur Crime : म्यूल अकाउंट पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो गिरफ्तार, लाखों की अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा…

जशपुर। साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के बीच जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट से जुड़े मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले में पहली बार अपराधियों को बैंक खाता किराए पर देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के तहत तीन अलग-अलग थानों दुलदुला, कुनकुरी और पत्थलगांव में मामले दर्ज किए गए हैं।

म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है जिसे आम नागरिक लालच में आकर साइबर अपराधियों को किराए पर दे देते हैं। बदले में उन्हें कुछ पैसा मिल जाता है, जबकि खाता, एटीएम कार्ड और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर अपराधियों के नियंत्रण में चला जाता है। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम ट्रांसफर करने या अवैध धन के लेन-देन में होता है।

See also  बेहतर भविष्य के लिए जांजगीर में नि:शुल्क कॅरियर काउंसिलिंग....

पुलिस ने इस मामले में खगेश्वर राम (20) निवासी मकरिबंधा, चौकी करडेगा और मंजीत नायक (45) निवासी जामचूवा, थाना नारायणपुर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि उन्होंने अपने बैंक खाते साइबर ठगों को किराए पर दिए थे। इसके एवज में उन्हें कुछ राशि प्राप्त हुई थी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) दुलदुला से ₹57,498, इंडियन बैंक कुनकुरी से ₹50,000 और IDFC बैंक पत्थलगांव से ₹3 लाख की संदिग्ध लेनदेन हुई है।

एसएसपी ने बताया कि अन्य संदिग्ध खातों की भी निगरानी की जा रही है। दो और आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 317(2), 317(4), 318(4) एवं 61(2)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी के कहने पर अपना बैंक खाता, एटीएम या उससे जुड़ा मोबाइल नंबर किसी को न सौंपें। उन्होंने कहा, यह न सिर्फ साइबर अपराध को बढ़ावा देना है, बल्कि कानूनन गंभीर अपराध भी है, जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान है। यह कार्रवाई साइबर ठगों और उनके सहयोगियों के लिए सख्त संदेश है अब बख्शा नहीं जाएगा।

See also  बिखर चुके परिवार को चार लाख की सहायता राशि... कांग्रेस महामंत्री ने कहा सरकार बदलती है, नही बदलती राघवेन्द्र सरकार की सेवानिति...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!