Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : जमीन धोखाधड़ी के मामले में तहसीलदार सत्यपाल राय और पटवारी आशीष सिंह गिरफ्तार…

मनेन्द्रगढ़। जमीन की धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सत्यपाल राय और पटवारी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला वर्ष 2021 का है, जब दोनों जनकपुर में पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार, यह जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा मामला भरतपुर क्षेत्र के बहरासी गांव का है। पुलिस जांच में दोनों अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद गिरफ्तार किया गया। तहसीलदार सत्यपाल राय वर्तमान में कोरबा में पदस्थ थे, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर जनकपुर ले गई है। वहीं पटवारी आशीष सिंह अभी भी मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक में पदस्थ हैं।

इस प्रकरण में इससे पहले दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमीन की हेराफेरी कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

See also  लखनऊ हादसे के बाद प्रयागराज में खान सर समेत 3 कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई, PDA ने किया सील

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!