Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:लूट करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस एवं साइबर सेल को मिली सफलता…

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा में रात 8:20 बजे अमरताल नेशनल हाईवे रोड गोदाम के पास बिलासपुर निवासी एक युवती से लूट की घटना हुई। अज्ञात आरोपियों ने एक एक्टिवा गाड़ी, एक iPhone 15 मोबाइल, तथा कुल 1,85,000 रुपये की लूट की। पीड़िता की शिकायत पर थाना अकलतरा में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) प्रदीप कुमार सोरी, और उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस टीम में थाना अकलतरा और साइबर सेल जांजगीर के अधिकारियों को शामिल किया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम अमन कुमार साहू और सूरज कुमार घृतलहरे है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  Fraud Case : Amazon से ऑर्डर किए सोने के 14 सिक्के, पार्सल मिला तो उन्हें निकालकर खाली डिब्बा कर दिया रिटर्न…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!