Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खून बेचने का काला कारोबार, कार से 255 ब्लड पाउच…

जयपुर। जयपुर ग्रामीण के जोबनेर इलाके में पुलिस ने खून के अवैध कारोबार के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस पूरे मामले में 255 यूनिट ब्लड पकड़ा है. जबकि तीन युवकों की गिरफ्तारी की गई है. जानकारी के मुताबिक, कार सवार तीन युवक मकराना से सवाई माधोपुर की ओर अवैध तौर पर खून लेकर जा रहे थे. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों के नाम श्रवण सिंह, आमीन और मोहम्मद जाबिर हैं. आरोपियों पर 255 यूनिट ब्लड को अवैध तरीके से खून का परिवहन करने का आरोप है. पुलिस ने बीती रात नाकाबंदी कर रखी थी. जब चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया तो पता लगा कि उसमें कई यूनिट ब्लड के पैकेट मौजूद थे. पूछताछ करने पर कार सवार युवक घबरा गए और उनके पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिला. इस पूरे मामले में आगे की जांच के लिए औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया.

See also  पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती शेषराज हरबंश ने कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए प्रस्तुत किया आवेदन...

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले में तीनों आरोपी बिना अधिकृत दस्तावेज के खून की तस्करी करने में शामिल थे. अभी तक की जांच में सामने आया है कि खून को किसी निजी ब्लड बैंक से लाया गया था और अवैध रूप से सवाई माधोपुर ले जाया जा रहा था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ब्लड को ब्लड डोनेशन कैंपों से इकट्ठा करके अपने राज्यों और जिलों में भारी कीमत पर बेचा जा रहा था? इस पूरे मामले में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि खून के अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और उसमें कितने लोग शामिल हैं?

See also  जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ... 30 जून को सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन भुगतान आदेश जारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!