Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महाकुम्भ 2025 : श्रद्वालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच कुंभ स्पेशल ट्रैन और चलाने की घोषणा की, जानिये कब से होगी शुरू….

प्रयागराज कुंभ मेले के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. लेकिन श्रद्वालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच कुंभ स्पेशल देरन और चलाने की घोषणा की है. इन ट्रेनों की समय सारणी घोषित कर दी है. और ये देरनें 22 कोच के साथ चलेगी. प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से पांच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की सुविधा प्रदान की जा रही है. दुर्ग कटनी-दुर्ग के मध्य कुल 4 फेरों के लिए दो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है.

See also   दुर्ग-पटना-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल एक्सप्रेस का विस्तार गोंदिया स्टेशन तक, अब राजनांदगांव, डोंगरगढ़ व गोंदिया के यात्री भी इस सुविधा से होंगे लाभान्वित...

गाड़ी संख्या 08761/08762 दुर्ग कटनी-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी, 05 एवं 28 फरवरी को चलेगी. गाड़ी संख्या 08793/08794 दुर्ग कटनी-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 14 फरवरी को चलेगी. 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल, दुर्ग से 8 फरवरी (शनिवार) को एवं वाराणसी से 10 फरवरी (सोमवार) को रवाना 08253/08254 बिलासपुर वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से 22 फरवरी (शनिवार) को एवं वाराणसी से 24 फरवरी (सोमवार) को रवाना होगी.

गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग-टूंडला कुम्भमेला स्पेशल ट्रेन 15 फरवरी 2025 को दुर्ग से टूंडला के लिए चलेगी. इसी प्रकार विपरीत दिशा में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 08796 टुंडला-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन 17 फरवरी को टूंडला से दुर्ग के लिए चलेगी. इन ट्रेनों के अलावा भी अन्य रेलवे से परिचालित होने वाली और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 30 ट्रेनों में भी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक कन्फर्म वर्थ/सीट की सुविधा मिलेगी.

See also  19 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, मंच पर विरोध से कार्यक्रम में मचा हंगामा

बता दें कि उपरोक्त ट्रेनों की टिकटें केवल आरक्षण केंद्र से मिलेगी, यही कारण है कि इसमें से कई ट्रेनों में खबर लिखे जाने तक सीटें उपलब्ध है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!