Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

तीन बुजुर्गों के साथ मारपीट, माँ बेटे के विरुद्ध एफआईआर…

जांजगीर-चांपा। अकलतरा से 3 किमी के दूरी में लगे ग्राम खटोला में सोमवार सुबह 10 बजे खटोला निवासी तुषार तिवारी पिता ज्ञानेश्वर तिवारी ने ग्राम के ही तीन बुजुर्गों को अलग-अलग जगह जाकर मारपीट किया। और जान से मारने की घमकी दी। आरोपी युवक तीनों बुजुर्गों को मारने घर से डंडा लेकर निकला था। उसने एक ही दिन गांव में अलग-अलग जगह पर बुजुर्गों को डंडे व चप्पल से मारा। पीड़ित बुजुर्ग दम्मन को बजरंग पारा में, गोरेलाल को बाजार पारा के पास , वहीं तीसरे बुजुर्ग कृष्ण को पटवारी कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे के लगभग आरोपी द्वारा मारपीट किया। इतने में आरोपी का गुंडागर्दी से मन नहीं भरा तो उसी में से एक बुजुर्ग के घर फिर से अपने माँ पूर्णिमा तिवारी जो कि गांव में मितानिन है  उसके साथ डंडा लेकर घुस गया। पहले गेट से अंदर आने के बाद दूसरे दरवाजे को तोड़कर अंदर आने का प्रयास किया। दरवाजा नही खुला और बुजुर्ग द्वारा खिड़की से वीडियो बनाता देख आरोपी तुषार तिवारी और पूर्णिमा तिवारी वापस लौट गए। दिनदहाड़े इस गुंडागर्दी का  वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि दोनों माँ – बेटे गाली देते हुए डंडा लेकर बुजुर्ग के घर अंदर आ गए हैं। और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले कि गम्भीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने युवक के खिलाफ सोमवार रात को ही एफआईआर दर्ज कर  लिया है।
पीड़ित बुजुर्ग गोरेलाल ने बताया एक साल पहले आरोपी तुषार तिवारी से जुड़ी घटना
शिकायतकर्ता बुजुर्ग गोरेलाल ने बताया कि 1 साल पहले बुजुर्ग तुषार तिवारी /पिता ज्ञानेश्वर तिवारी निवासी खटोला के घर पितरपक्ष का दाल – चावल दान देने गया था। उस समय उसके घर में उसकी बहन मां और पिता नही थे , केवल आरोपी तुषार तिवारी था। इस दौरान बुजुर्ग गोरेलाल को घर में बैठाया। और घर में उपस्थित एक लड़की से परिचय कराकर बताया कि इस लड़की को मैंने शादी किया है। और उस लड़की से चाय बनवाकर बुजुर्ग को पिलाया। अब अचानक एक साल बाद, तीनो बुजुर्ग को मेरे बाहर से लड़की लाने वाली बात को गांव में क्यों बता रहे हो मेरी शादी नही हो रही करके मारपीट किया। जबकि पीड़ित बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने आरोपी तुषार तिवारी के बारे में कही कोई बात नही किया है इसके बाद भी तीनो बुजुर्गों को अलग-अलग जगहों में सोमवार सुबह 10 बजे मारपीट करने के बाद एक बुजुर्ग के घर अपनी माँ के साथ लाठी लेकर घुस गया। और जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज करने लगा।
आरोपी द्वारा एफआईआर दर्ज न कराने एप्रोच लगाकर बनाते रहा दबाव
हाई एप्रोच के गर्मी में युवक द्वारा तीन बुजुर्गों से मारपीट करने के बाद उनको बकायदा धमकी दिया गया था कि शिकायत मत करना नहीं तो गांव में जिंदा रह नहीं पाओगे। लेकिन जब तीनो बुजुर्ग एफआईआर दर्ज कराने अकलतरा थाने पहुंचे तो तत्काल आरोपी को खबर हो गई और पीछे-पीछे आरोपी तुषार तिवारी भी अपने दोस्त के साथ पहुंच गया। और पीड़ितों पर एप्रोच लगाकर अलग-अलग जगह से फोन लगवाकर दबाव बनाकर मामले को रफा – दफा करने का प्रयास किया। लेकिन बुजुर्गों के नही मानने पर देर रात अकलतरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। फिर पीड़ितों को एफआईआर दर्ज कराता देख तुमपर झूठा केश हम करेंगें कहकर थाने में झूठी शिकायत किया है।
मारपीट के बाद 70 वर्ष के तीनों बुजुर्गों का छलका दर्द….कहा उम्र का लिहाज नही किया जमीन में गिराकर ऊपर चढ़कर अपने चप्पल से मारता रहा
बुजुर्गों से मारपीट की घटना सार्वजनिक जगहों में हुई है । ऐसे में घटना को देखे ग्रामीणों ने बताया कि युवक तुसार  तिवारी पटवारी कार्यालय के सामने आते ही गाड़ी खड़ा करके बिना कुछ कहे बुजुर्ग को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन में गिर गए फिर आरोपी द्वारा चप्पल से मारने लगा । बीच बचाव करने ग्रामीण आये तो बुजुर्ग को छोड़ा। वही दूसरी घटना गोरेलाल उम्र 70वर्ष के साथ हुई, वह बाज़ार पारा के पास दुकान में बैठा था तब तुषार तिवारी पहुंचा तब शिष्टाचार के लिए पांव छूकर प्रणाम करने बुजुर्ग  गोरलाल आगे बढ़ा तो उसको तुम्ही को मैं कबसे ढूढ रहा था कहके मारने लगा। बुजुर्ग के गिरने के बाद उसको भी चप्पल से कान और गर्दन के पास लगातार मारते रहा । बुजुर्ग पहले से कान से कमजोर है फिर भी आरोपी को उसपर दया नहीं आयी । बीच बचाव के लिए ग्रामीण आए तो लौटा। तीसरी घटना गांव के पूर्व सरपंच दम्मन के साथ हुआ । इन दोनों बुजुर्ग को मारकर खोजते हुए तुषार तिवारी दम्मन के पास पहुँचा और उससे भी कॉलर पकड़कर मारपीट की। और तीनों को देखलेने की धमकी दिया।
कोई युवक बिना नशा के ऐसे घटना को इतने उग्र रूप से अंजाम नहीं दे सकता, जरूर कोई असमान्य नशा करता होगा, तभी बाप के उम्र के तीनों बुजुर्गों को मारा – ग्रामीण
गांव के ही कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि आरोपी युवक अक्सर ऐसे संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहता है। जो बातें गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है कि बाहर से लड़की लाता है वह कई लोगों ने देखा है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि युवक पता नहीं क्या नशा करता है एकदम से उग्र होकर लड़ते समय मारने पर उतारू हो जाता है । इसलिए हम डर में कुछ नही कह पाते। इसपर कार्यवाही न हो पाने के कारण इसका गुंडागर्दी करने का हौसला बढ़ते जा रहा है।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में ‘‘डाॅक्टर्स दिवस‘‘ एवं ‘‘सी.ए. दिवस‘‘ का आयोजन सम्पन्न...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!