Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गौवंश की संरक्षण व संवर्धन के लिए करें जरुरी उपाय : पटेल…

छतीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

बलौदाबाजार। छतीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौवंश की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की गई।

गौवंश को मनुष्य का महत्वपूर्ण सहायक प्राणी के रूप में निरुपित करते हुए गौपालन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।

आयोग के अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि गौ को माता माना गया है और माता की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। गौवंश एक चलता फिरता रसायन शास्त्र है जिसमें जीवन के सार समाहित है। गोबर और गोमूत्र में विशेष औषधीय गुण होने के कारण कई खतरनाक बीमारियों क़ा ईलाज भी संभव है। उन्होंने कहा कि आज गौवंश की संरक्षण और संवर्धन के लिए जरुरी उपाय के साथ सामूहिक प्रयास भी आवश्यक है। उन्होंने निराश्रित गौवंश की व्यवस्थापन के लिए पशु पालन विभाग के अधिकारियों को पहले निराश्रित गौवंश का सर्वे कर संख्या संकलित करने कहा। आगामी बारिश के मौसम में सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के आश्रय के लिए उपयुक्त स्थल का चिन्हांकन करने के निर्देश दिये। उन्होंने अवैध रूप से गोवंश के परिवहन पर कड़ी निगरानी एवं सम्बंधितो पर कार्यवाही हेतु पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया।

See also  आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता देखकर मिलती है संतुष्टि: प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर बस्तर कांकेर जिले की कु. भूमिका से प्रधानमंत्री ने की चर्चा, भूमिका ने बताया वन धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं का मिल रहा लाभ...

श्री पटेल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा गौवंश की संरक्षण व संवर्धन के लिए गौधाम योजना शुरू की जा रही है जिसमें प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड में 10 -10 स्थानों में गोधाम शुरू किया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर लिया जाए। उन्होंने चारे की व्यवस्था के लिए नेपियार रूट लागने के भी निर्देश दिये। इस दौरान गौशाला संचालकों ने सड़क दुर्घटना में घायल मवेशियों को तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल ले जाने के लिए वाहन व्यवस्था एवं पशु शव को दफ़नाने के लिए भूमि चिन्हांकित करने के सुझाव दिये।

Advertisment

कलेक्टर दीपक सोनी ने बारिश के मौसम में गोवंश की समस्या का समाधान हेतु जिला कार्यालय में संचालित सम्पर्क केंद्र में पशु चिकित्सा विभाग से दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तथा सम्पर्क केंद्र के फ़ोन नंबर पर सूचना आने पर सम्बधित को सूचित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा दिये गए निर्देशों का अनुपालन सभी को सुनिश्चित करने कहा।

See also  CG NEWS: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक का बड़ा एक्शन, सादे कपड़ों में ढाबों पर ग्राहक बनकर पहुंचे

बैठक में सी ई ओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ नरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जिले के गौशाला संचालक उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!