छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
CG NEWS: अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक का बड़ा एक्शन, सादे कपड़ों में ढाबों पर ग्राहक बनकर पहुंचे

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे का बड़ा एक्शन सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। इस बार एसपी विजय पांडे ने पारंपरिक तरीके छोड़कर खुद सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर हाईवे किनारे संचालित ढाबों पर पहुंचकर औचक जांच की। ढाबा संचालकों को भनक तक नहीं लगी कि उनके सामने बैठा शख्स जिले का पुलिस कप्तान है।
जैसे ही ढाबों में शराब और बीयर परोसी गई, पहले से तैयार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान सम्राट ढाबा, चिंटू ढाबा, यादव ढाबा, रोडा ढाबा, सूरज ढाबा और हमसफर ढाबा समेत कई स्थानों पर दबिश दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


