Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Paper Leak : फिर हुआ पेपर लीक! 14 लोग गिरफ्तार, अन्य ठिकानों पर पुलिस की रेड जारी…

Paper Leak : फिर हुआ पेपर लीक! 14 लोग गिरफ्तार, अन्य ठिकानों पर पुलिस की रेड जारी।

नई दिल्ली। Paper Leak : जयपुर पुलिस ने नेशनल सीड्स कारपोरेशन की ऑनलाइन परीक्षा लीक मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ और डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि इस मामले में 25 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, Paper Leak जिनमें से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 8 को वेस्ट जिला पुलिस और 6 को SOG ने पकड़ा है।

जांच में यह सामने आया है कि गिरोह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों के कर्मचारियों के साथ मिलकर ऑनलाइन परीक्षा के सिस्टम को हैक किया था।

गिरोह हाईटेक तरीकों से परीक्षा के पेपर लीक करता था, जिससे कई अभ्यर्थी प्रभावित हुए। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य ठिकानों पर रेड कर रही है।

See also   36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत यातायात पुलिस द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चांपा में किया गया...

गिरोह के ठिकानों पर दबिश देने के बाद, जयपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की सिफारिश की गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!