Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Suicide Case : पहले अपने दोनों बच्चों को जहर देकर मारा, फिर माता-पिता ने कर ली खुदकुशी…जानें हैरान करने वाली घटना

Suicide Case : पहले अपने दोनों बच्चों को जहर देकर मारा, फिर माता-पिता ने कर ली खुदकुशी…जानें हैरान करने वाली घटना।

नई दिल्ली। Suicide Case : बेंगलुरु से एक ऐसी हत्या का मामला सामने आया है, जहां माता-पिता खुद अपने बच्चों के लिए जान का खतरा बन गए। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के सदाशिवनगर इलाके में एक सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट, उसकी पत्नी और दो बच्चों सहित चार सदस्यीय परिवार अपने किराए के घर में मृत पाए गए। Suicide Case पुलिस इस घटना की जांच हत्या-आत्महत्या के दृष्टिकोण से कर रही है।

मृतकों की पहचान अनूप कुमार (38), उनकी पत्नी राखी (35), उनकी 5 वर्षीय बेटी अनुप्रिया और 2 वर्षीय बेटे प्रियांश के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निवासी थे। अनूप कुमार अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रहकर एक निजी फर्म में सॉफ्टवेयर सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे।

See also  अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार... आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब जब्त...

पुलिस के अनुसार, मृतक परिवार सदाशिवनगर में एक किराए के मकान में रहता था, जहां सोमवार सुबह चार शव पाए गए। सोमवार की सुबह परिवार का नौकर जब काम पर आया, तो उसने परिवार से संपर्क करने की कई कोशिशें की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जब पुलिस ने मकान में प्रवेश किया, तो उन्हें दंपत्ति और उनके दोनों बच्चों के शव मिले।

Advertisment

शुरुआती जांच के अनुसार, अनूप और राखी ने पहले अपने बच्चों को जहर देकर मार डाला, और फिर दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में यह भी पता चला है कि दंपत्ति के बड़े बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति के कारण दंपति परेशान थे।

See also  कोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा, ग्रामीणों ने पटाखे और आग जलाकर भगाया, 50 किसानों की फसल को नुकसान

इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। साथ ही घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या सबूत नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!