ऑपरेशन सिंदूर : सेना का प्रेस कॉन्फ्रेंस, 90 आतंकियों को मारने का दावा, पूरा देश सेना के साथ, राहुल गांधी ने लिखा ……….पढ़िए पूरी खबर

डेस्क। बीते रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर 9 जगहों पर एयरस्ट्राइक की जिसमें कम से कम 90नाटकों के मरे जाने की बात सेना ने कबूल की है।
मंगलवार रात के करीब 1.30 बजे आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले के तुरंत बाद सेना ने वीडियो जारी की थी और सुबह 10 बजे सेना के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जिसमें सैन्य अधिकारियों ने बताया कि टारगेट सिर्फ आतंकी ठिकानों को किया गया है। सेना ने पाकिस्तान के किसी भी सैन्य या नागरिक ठिकाने पर कोई हमला नहीं किया है। भारतीय सेना ने उन जगहों का सेटेलाइट चित्र भी मीडिया में जारी किया है जहां हमले किए गए हैं। इस सेटेलाइट चित्र में हमले के पहले और उसके बाद की स्थिति बताई गई है।
भारतीय सेना के अनुसार उन्होंने मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बहावलपुर, तेहरा कलां, बरनाला, मुजफ्फराबाद के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया है जिसमें लश्करे तैयबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन, जैश ए मोहम्मद आदि आतंकी संगठनों के ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे थे।

पाकिस्तान पर किए गए इस स्ट्राइक के बाद भारत के विपक्षी नेताओं ने भी सेना समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने जय हिंद लिखते हुए सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया वहीं अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ओवैसी आदि नेताओं ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर सेना के कार्रवाई का समर्थन किया है।




