Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जन समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विधायक ब्यास कश्यप, विभिन्न संगठनों ने दिया अपना समर्थन…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर के नैला रेलवे फाटक के पास ओवर ब्रिज निर्माण एवं जिला मख्यालय में एक्सप्रेस ट्रेनों की मांग को लेकर आज जांजगीर चांपा विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना पर रोड पर बैठ गए. उनके साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उनके समर्थन देने के लिए रोड पर उतर गए है, उन्होंने बताया यह मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन रेलवे के अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा इस और किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है. रेलवे फाटक हमेशा बंद होने की वजह से लोग घंटो जाम में फंसे रहते हैं किसी को नौकरी या स्कूल कॉलेज ,हॉस्पिटल जाना होता है तो घंटे बारिश, धूप इंतजार करना पड़ता है.. जिसको दूर करने के लिए वहां ओवर ब्रिज एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मुख्यालय में जरूरी हो गया है… आपको बता दें कि इस ओवर ब्रिज की बजट में राशि पास हो गई लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल पा रही है..इन्हीं मांगों को लेकर जांजगीर चांपा विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप धरने पर बैठे हैं… उनका कहना है जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक प्रदर्शन करते रहेंगे आगे और आंदोलन जारी रहेगा।

See also  जब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्णा अवतार धारण किया तब सभी देवता और स्वयं ब्रह्मा व शिव जी भी भगवान की लीलाओं के साक्षी बने थे - व्यासपीठ दीपक कृष्ण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!