Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चोरी का मोटर सायकल बेचने के फिराक में घूमने वाले 05 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार….

चोरी का मोटर सायकल बेचने के फिराक में घूमने वाले 05 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा।  चांपा में गश्त पेट्रोलिंग संदिग्ध चेकिंग दौरान  एक पल्सर मोटर सायकल में एवं एक बुलेट में दो दो व्यक्ति सवार संदिग्ध स्थिति में रेलवे स्टेशन चांपा के पास मिले जिनसे पूछताछ करने पर बुलेट मोटर सायकल को चोरी का होना जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाशना एवं अन्य वाहन की चोरी करने के फिराक में घूमना बताएं। आरोपी निहाल कोलोसिया उम्र 21 वर्ष निवासी सरकंडा, अनिल उर्फ राजा उम्र 22 वर्ष निवासी नवागांव थाना सीपत, दीपक वैष्णव उम्र 21 वर्ष निवासी मोहरा थाना सीपत, निखिल मेहरोलिया उम्र 19 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकंडा बिलासपुर, रशीद खान उम्र 34 वर्ष वार्ड न 13 मनेंद्रगढ़ के कब्जे से चोरी का 03 नग बुलेट एवम घटना में उपयोग किए पल्सर, स्कूटी को  विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। एवम आरोपियों को  08 जून 2023 को  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरी सुरेश ध्रुव, रामप्रसाद बघेल, बेलसज्जर लकड़ा,प्र.आ. राजकुमार चंद्रा, मनोज तिग्गा एवम थाना स्टाफ  का सराहनीय योगदान रहा।

See also  जिस पर लगाया बैन, उसी को कप्तान बनाने का बोर्ड का इरादा, वनडे और T20I में संभालेगा कमान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!