Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कैप्सूल वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत दूसरा घायल, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया

जांजगीर-चांपा ,09नवंबर। जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा गांव में 9 नवंबर की सुबह एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

यह घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, नरियरा निवासी अतुल साहू अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए।

See also  iPhone 15 और 16 की जगह क्यों खरीदना चाहिए iPhone 17? जान लें 5 सबसे बड़े कारण…

हादसे में अतुल साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथी को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से बिलासपुर रेफर किया गया है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जांजगीर से बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कलेक्टर, एसपी या डीएसपी जैसे बड़े अधिकारी मौके पर नहीं आते, तब तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा। वे लगातार हो रहे तेज रफ्तार हादसों पर प्रशासन की निष्क्रियता से भी नाराज हैं।

मुलमुला पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है ताकि चक्का जाम समाप्त हो सके और यातायात बहाल हो।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!