Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल दहला देने वाली वारदात! सराफा कारोबारी को घर से घसीट कर ले गए बदमाश, सरफा लाइन में पीट-पीट कर की हत्या…

दुर्ग ,09नवंबर। दुर्ग में शनिवार को हुई सराफा कारोबारी की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। शीतल नगर निवासी सराफा कारोबारी संतोष आचार्य की 8 हमलावरों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। वारदात की बर्बरता ने शहर में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

दिनदहाड़े घर में घुसे हमलावर

वारदात शनिवार दोपहर की है जब संतोष आचार्य घर पर अकेले थे। इसी दौरान 8 आरोपी लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और संतोष पर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि संतोष के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हमलावरों ने उन्हें नहीं छोड़ा।

See also  छत्तीसगढ़ के खेलो इंडिया सेंटर के लिए खेल संचालनालय और साई के मध्य हुआ एम.ओ.यू.,... प्रदेश में दी गई है विभिन्न खेलो की 24 खेलो इंडिया सेंटर की मंजूरी...

कचरा गाड़ी में डालकर दोबारा की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने संतोष को घर से घसीटकर बाहर निकाला, फिर पास खड़ी कचरा गाड़ी में डालकर सराफा लाइन क्षेत्र तक ले गए। वहां पहुंचकर बदमाशों ने फिर से संतोष की क्रूरता से पिटाई की, जिससे उनकी मौके पर ही संतोश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरी वारदात को पूर्व नियोजित और संगठित तरीके से अंजाम दिया गया।

इलाके में दहशत, दुकानें बंद
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें समय से पहले बंद कर दी। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि शहर के बीचोंबीच ऐसी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisment

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

See also  जांजगीर-चांपा में पेयजल, अधोसंरचना और योजनाओं की धीमी प्रगति पर विधायक ब्यास कश्यप ने उठाए सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन उनसे पूछताछ जारी है।

पुराना विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जैंच में सामने आया कि हत्या के पीछे का कारण पैसों के लेन-देन और पुराना विवाद है। संतोष और आरोपियों के बीच कुछ समय से व्यवसायिक मतभेद और झगड़ा चल रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे किसी तीसरे पक्ष की साजिश या दबाव शामिल था।

See also  छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम, ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’ की तैयारियों का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया निरीक्षण

परिवार और व्यापारियों में गुस्सा

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सराफा एसोसिएशन और स्थानीय व्यापारियों ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोपियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे दुर्ग बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!