Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

14वें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर जिले के पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान में शहीद स्मारक स्थल पर गरिमामय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जांजगीर-चांपा। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ की गई। इस अवसर पर केरा के शहीद प्रतीक कुमार आदित्य एवं बुडेना के शहीद अजय कुमार यादव का नाम शहीद स्मारक के पटल में अंकित कर उसका अनावरण किया गया।
     इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन से एसडीएम सुब्रत प्रधान सिटी एस पी योग्यता एवं पूर्व सैनिक, शहीदों के परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 सांसद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने अपने उद्बोधन में देश की रक्षा में सशस्त्र बलों के योगदान, त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए पूर्व सैनिकों के अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रभक्ति की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष असीमधर दीवान ने कहा कि सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान करना समाज और राष्ट्र का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की भावना से प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिक संघ के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के संपूर्ण सहयोग और उपस्थित रहे जिले के शहीद परिवार पूर्व सैनिको के सहयोग से संपन्न हुआ जिसके लिए पूर्व सैनिक कल्याण संघ धन्यवाद व्यापित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व सैनिक असीमधर दीवान (अध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण संघ) राजेन्द्र कुमार पाण्डेय (सचिव) प्रवीण कुमार राठौर (कोषाध्यक्ष) पवन सिंह ठाकुर, हलदर सिंह, रामकिशन श्रीवास, जवाहरलाल यादव, भरत लाल साहू, पंकज तिवारी, पूनम पटेल, शंकर लाल, मनोज कुमार खूंटे, सुरेश कुमार यादव, रितेश दीवान, भीष्म नारायण वर्मा, सुखसागर, उमाशंकर साहू, शशि कुमार भेड़पाल, डी. एन. तिवारी, राजकिशोर साहू, सरजू डहरिया, दिनेश कुमार यादव, विकाश कुमार कौशिक, उमाशंकर साहू, राजकुमार साहू, रामगोपाल जायसवाल, सर्वेश कुमार,अशोक राठौर, अमित कुमार मानु, प्रहलाद कश्यप, नागेश्वर सिंह, गंगा राम पटेल, राम गोपाल राठौर, सुजीत कुमार अहीर, एम. पी.सिंह, सरोज साहू, धरम लाल, अरुण यादव, परस लाल, जितेन्द्र कुमार राठौर, बसंत कुमार,शैलेंद्र सिंह व अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

See also  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान, सिद्दी समुदाय के पहलवानों ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!