Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Breaking: आईपीएस रामगोपाल गर्ग हो सकते हैं रायपुर पुलिस कमिश्नरी के पहले पुलिस कमिश्नर, एसएसपी लाल उमेद सिंह को मिल सकती है ये जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की तस्वीर बदलने जा रही है। 23 जनवरी से रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू हो जाएगा। इसकी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और एक-दो दिन में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। नोटिफिकेशन जारी होते ही राज्य सरकार सबसे पहले ओएसडी की नियुक्ति करेगी, जिसे 23 जनवरी से कंटिन्यू कर रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर पोस्ट किया जाएगा। पुलिस कमिश्नरेट की शुरुआत के मौके पर 23 जनवरी को पुलिस लाइन में भव्य आयोजन की भी तैयारी है, जिसमें राज्य सरकार और पुलिस के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

See also  पंडोपारा में लगातार चोरी एवं वाहन चोरी करने वालो के विरूद्ध कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पूर्व में भी चोरियों को दें चुके है अंजाम, कुल 05 प्रकरणों में खुलासा...

रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर को लेकर पिछले एक महीने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। आईजी स्तर के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, लेकिन दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग का नाम सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार के स्तर पर रामगोपाल गर्ग, संजीव शुक्ला, अभिषेक शांडिल्य और दीपक झा के नामों पर मंथन हुआ है। रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा भी कमिश्नरेट के लिए पसंदीदा नाम थे, लेकिन ईओडब्ल्यू और एसीबी के अहम मामलों की जिम्मेदारी के चलते सरकार उन्हें फिलहाल वहीं बनाए रखना चाहती है। इससे रामगोपाल गर्ग की दावेदारी और मजबूत हो गई है।

See also  एम्बुलेंस नहीं मिलने पर हाईकोर्ट नाराज़, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे को नोटिस...

चंडीगढ़ में लंबे समय तक सीबीआई एसपी रहे हैं रामगोपाल गर्ग

2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग छत्तीसगढ़ कैडर के अनुभवी और सख्त छवि वाले अफसर माने जाते हैं। वे करीब सात साल तक सीबीआई में सेवाएं दे चुके हैं और चंडीगढ़ में लंबे समय तक सीबीआई एसपी रहे। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम प्रकरण की जांच में उनकी भूमिका को पुलिस महकमे में खास तौर पर सराहा जाता है। नियम-कानून की गहरी समझ और निष्पक्ष कार्यशैली को उनकी बड़ी ताकत माना जा रहा है।

ज्वाइंट कमिश्नर बन सकते हैं लाल उमेद सिंह

Advertisment

रायपुर के मौजूदा एसएसपी लाल उमेद सिंह को पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बनाए जाने की भी चर्चा है। हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्नत लाल उमेद सिंह को राजधानी की पुलिसिंग का लंबा अनुभव है। सूत्र बताते हैं कि रामगोपाल गर्ग की रायपुर में पूर्व पोस्टिंग नहीं रही है, ऐसे में स्थानीय अनुभव का संतुलन बनाने के लिए लाल उमेद सिंह को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

See also  Bilaspur news:– कांग्रेस के निष्कासित प्रवक्ता के बेटे ने हजम किया गरीबों के पीडीएस के लाखों का राशन, खाद्य विभाग ने जारी किया नोटिस,खुद भी रहा है एनएसयूआई जिला अध्यक्ष

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!