Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

समीपस्थ ग्राम खोखरा पहुंचने पर नारायण चंदेल का हुआ आत्मीय स्वागत, महिलाओं ने सामूहिक तौर पर उतारी आरती 

समीपस्थ ग्राम खोखरा पहुंचने पर नारायण चंदेल का हुआ आत्मीय स्वागत, महिलाओं ने सामूहिक तौर पर उतारी आरती 

जांजगीर-चांपा। चुनावी घमासान के बीच भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी सहित सभी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सभी दलों के प्रत्याशी सुबह से रात तक कई गांवों का दौरा कर लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। इसी बीच जांजगीर चांपा सीट के भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है।

दूसरे चरण के मतदान को अब महज पांच दिन ही शेष रह गए हैं तो वहीं इस बीच दीपावली का महापर्व भी है। वैसे भी मतदान के पहले प्रचार अभियान पर रोक लग जाता है। ऐसी स्थिति में सभी कोई कसर नहीं छोड़ चाहते। भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल छठवीं बार चुनाव मैदान में है। इस सीट को फतह करने श्री चंदेल भी लगातार कई गांवों का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। अपने जनसंपर्क के दौरान नारायण चंदेल जांजगीर के समीपस्थ ग्राम खोखरा पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। गांव के कई घरों कमल फूल की रंगोली बनाई गई थी, तो वहीं नवधा चौक में महिलाओं ने उनका सामूहिक तौर पर आरती उतारी और स्वागत किया। श्री चंदेल गांवों में महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग व युवाओं के बीच जाकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धि और राज्य सरकार की नाकामी बताकर समर्थन मांग रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप भी लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।

See also  कलेक्टर ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में की साफ-सफाई...

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!