Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप का लगातार चल रहा जनसंपर्क अभियान, सुबह से रात तक कई गांवों का कर रहे भ्रमण…

कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप का लगातार चल रहा जनसंपर्क अभियान, सुबह से रात तक कई गांवों का कर रहे भ्रमण 

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव अब पूरे शबाब पर है। सभी दलों के प्रत्याशी दिन रात एक करते हुए प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। जांजगीर चांपा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं तो वहीं लोगों की राज्य सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं।

विधानसभा चुनाव 2018 के बाद इस बार भी ठीक दिवाली के समय ही चुनाव हो रहा है। इसके बावजूद चुनाव पूरे शबाब पर है। कांग्रेस ने पहली बार जांजगीर चांपा सीट से व्यास कश्यप पर दांव खेला है। टिकट तय होने के बाद से व्यास कश्यप लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं। व्यास कश्यप लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धि और भाजपा की नाकामी बताकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। इस सीट के भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल और कांग्रेस के व्यास कश्यप के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि इस सीट में बसपा, आम आदमी पार्टी, जोगी कांग्रेस सहित 20 प्रत्याशी मैदान में है, लेकिन यहां प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।

See also  नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रणनीति की हुई सराहना, छत्तीसगढ़ के सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री ने की तारीफ, देश के नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक, हथियार छोड़ मुख्यधारा से जुड़े युवा - केंद्रीय गृह मंत्री शाह...

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!