कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत का तेज हुआ जनसंपर्क, क्षेत्र के गांवों में चल रहा सघन दौरा…

कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत का तेज हुआ जनसंपर्क, क्षेत्र के गांवों में चल रहा सघन दौरा
जांजगीर-चांपा। नया जिला सक्ती बनने के बाद पहली बार वहां विधानसभा चुनाव हो रहा है। इस लिहाज से भी यह सीट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत मैदान में है तो वहीं भाजपा ने इस बार बदलाव करते हुए डॉ. खिलावन साहू पर दांव खेला है। यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत का तेज हुआ जनसंपर्क, क्षेत्र के गांवों में चल रहा सघन दौरा
सक्ती विधानसभा सीट के लिए मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। सक्ती विधानसभा के गांवों में सिवनी, कुरदा, उच्चभिट्ठी, महुदा, कोसमंदा, कमरीद, जाटा, बहेराडीह, हथनेवरा आदि शामिल है, जो जांजगीर चांपा जिले में है। डॉ. महंत लगातार सभी गांवों का दौरा कर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। गांव पहुंचने पर उनके कद की तरह उनका प्रचार भी दिख रहा है। सामान्य दिनों में उनके इर्द गिर्द चाहने वालों की भीड़ रहती है, जो प्रचार अभियान और जनसंपर्क के दौरान भी उनके साथ लोगों की भीड़ दिख रही है। क्षेत्र के इन गांवों में उनका सघन जनसंपर्क चल रहा है। डॉ. महंत राज्य सरकार की उपलब्धि बताते हुए एकबार फिर सरकार बनाने का आशीर्वाद लोगों से मांग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी डॉ. खिलावन साहू भी कोई कसर बाकी रखना नहीं चाह रहे हैं, जिसके चलते वो भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि यहां मुकाबला काफी रोचक हो गया है।




