Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

OMG! चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बची चालक की जान, जानिए कैसे हुआ हादसा?

OMG! चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बची चालक की जान, जानिए कैसे हुआ हादसा?

कांकेर। OMG! जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल, यहां के गिरहोला मार्ग पर स्थित पुल के पास एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। यह घटना रविवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि, चारभाटा निवासी मोनिका नायक अपनी स्कूटी से गिरहोला से चारामा की ओर जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में स्कूटी से धुआं निकलते देख मोनिका ने तुरंत स्कूटी को सड़क के किनारे खड़ा किया।

कुछ ही देर में स्कूटी के सामने वाले हिस्से में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मोनिका ने पहले पास में पड़े रेत का इस्तेमाल किया, लेकिन यह तरीका कारगर नहीं हुआ। फिर स्थानीय लोगों ने पास की नदी से पानी लाकर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की त्वरित और सामूहिक प्रयासों से आग को नियंत्रित किया गया और स्कूटी को पूरी तरह जलने से बचाया गया।

See also  मुख्यमंत्री ने ली आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु प्रदेश के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की बैठक, वीडियो कॉफ्रेंसिग के माध्यम से मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद...

OMG! प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। मोनिका और आसपास के लोगों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!