Burning Truck : धूं-धूंकर जल गया ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, दमकल की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पाया काबू…
Burning Truck : धूं-धूंकर जल गया ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, दमकल की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पाया काबू।

कवर्धा। Burning Truck : रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 के मार्ग पर स्थित चिल्फी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां सरिया से लदी एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रक रायपुर से सरिया लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी। चिल्फी घाटी के पास पहुंचते ही ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे ट्रक देखते ही देखते आग के गोले में बदल गया।
हादसे के वक्त ट्रक के चालक और परिचालक की सतर्कता ने बड़ी दुर्घटना को टलने से बचाया। जैसे ही दोनों ने आग की लपटें देखीं, उन्होंने बिना देर किए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक और उसमें लदी सरिया का भारी नुकसान हुआ है।



