Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Big Accident : टेम्पो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अफरा तफती का माहौल…

Big Accident : टेम्पो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अफरा तफती का माहौल।

नासिक। Big Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैं। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा नासिक के द्वारका सर्किल स्थित अयप्पा मंदिर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि, एक टेम्पो और ट्रक के बीच टक्कर हुई है। घटना शाम साढ़े सात बजे के आसपास हुई, जब टेम्पो में सवार 16 यात्री सिडको क्षेत्र जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टेम्पो के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक के पीछे से टक्कर मार दी, जो लोहे की छड़ों से लदा हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ लोग मौके पर ही मारे गए, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

See also  भारत-पाक महा युद्ध,पाकिस्तान के लिए करो या मरो मुकाबला...

अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय निवासियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। घायलों का इलाज नासिक के जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!