Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने चुनाव में झोंकी पूरी ताकत, क्षेत्र में चल रहा धुआंधार प्रचार…

भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने चुनाव में झोंकी पूरी ताकत, क्षेत्र में चल रहा धुआंधार प्रचार  

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव के साथ ही दीपावली अपने पूरे शबाब पर है। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी सहित सभी दलों ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सभी दलों के प्रत्याशी सुबह से रात तक कई गांवों का दौरा कर लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। इसी बीच जांजगीर चांपा सीट के भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है।

नवागढ़ में पूर्व सीएम की सभा
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और जांजगीर चांपा प्रत्याशी नारायण चंदेल की नवागढ़ में सभा आयोजित हुई, जिसमें डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के दौर में छत्तीसगढ़ ने काफी विकास किया। रमन सिंह को चाउर वाले बाबा कहा जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब की बाढ़ आ गई है। इसीलिए वादा करने के बावजूद शराब की बिक्री बेतहाशा हो रही है। नारायण चंदेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

See also  वृद्धाश्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, कलेक्टर ने किया वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं का सम्मान, मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की कलेक्टर ने दिलाई शपथ...

Advertisment

महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश
चुनावी माहौल के बीच भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल का चांपा भ्रमण हुआ। इस दौरान चांपा के जगदल्ला क्षेत्र में भाजपा की रीति व नीति से प्रभावित होकर बहुत सारी महिला व युवतियों ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने सभी को गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा में प्रवेश कराया। नारायण चंदेल ने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। यही वजह है कि जनता अब कांग्रेस को नकार चुकी है, जिसका परिणाम चुनाव में सामने आएगा।

खरीददारी करने स्कूटी में निकले चंदेल
विधानसभा चुनाव में नेताओं के कई अंदाज देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल परिवार के साथ दीपावली के अवसर पर स्कूटी में बाजार पहुंचे। उन्होंने जमकर खरीददारी भी की। दिवाली के बहाने उन्होंने अनूठे अंदाज में जनसंपर्क भी किया। इस तरह उनकी दिवाली की खरीददारी भी हो गई तो वहीं चुनाव में उनका जनसंपर्क भी हो गया। परिवार के साथ चंदेल ने पूजन सामग्री सहित जरूरत की हर चीज खरीदी और लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। चंदेल को इस अंदाज में देखकर सभी गदगद हो गए।

See also  BREAKING NEWS:नीता और मुकेश अंबानी दानदाताओं की शीर्ष-100 सूची में शामिल…

कई गांवों में हुआ जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल आज विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। पहले चांपा के ब्रह्मकुमारी प्रजापति ध्यान केंद्र पहुंचकर वहां की बहनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ग्राम खैरा, महंत, अमोरा, जांजगीर शहर सहित अन्य जगहों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के राज्य में 15 साल और केंद्र के 10 साल की तुलना भी की। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने लोगों से आह्वान किया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!