Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम खोखरा में श्री श्याम कार्तिक महोत्सव की धूम,रंगोली का होगा आयोजन, तुलसी विवाह पर होगी विशेष पूजा, अखण्ड सौभाग्य के लिए विवाहित जोड़े करेंगे मंडप की परिक्रमा…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर के समीप ग्राम खोखरा के बिरसागर पारा वार्ड नंबर 03 और 05 में समिति के द्वारा 7 नवंबर से श्री श्याम कार्तिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। पंडाल सजाकर समिति के द्वारा भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कराया गया। समिति के आचार्य पं. दुर्गेश महराज के द्वारा वैदिक मंत्रों से कलश स्थापना के साथ पूजा अर्चना सम्पन्न कराया गया। पंडित जी ने बताया कि ग्राम में पिछले 20 वर्षों से यह महोत्सव हो रहा है, बुजुर्गों का मानना है कि जिस साल यह आयोजन होता है, उस साल गांव के लोगों की फसल बहुत अच्छी होती है, चूंकि इस वर्ष बारिश भी अच्छी हुई है और गांव में महोत्सव भी हो रहा है, ऐसे में पैदावार बहुत अच्छी होगी, ऐसा उनका विश्वास है। कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को तुलसी विवाह पर यहां विशेष पूजा होगी। यहां गन्ने का मंडप सजाया जाएगा और तुलसी माता की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी, इस दिन गांव के विवाहित जोड़े अखण्ड सौभाग्य के लिए मंडप की परिक्रमा करते हैं। खोखरा गांव का श्याम कार्तिक महोत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है, दूर-दर से लोग नागलीला महोत्सव को देखने के लिए आते हैं, हजारों की संख्या में यहां भीड़ उमड़ती है,मेला लगने से महोत्सव की रौनक और बढ़ जाती है, अंतिम दिन धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। गांव में पूरे 10 दिनों तक दिवाली जैसा नजारा नजर आता है,सभी लोग श्याम भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं, महोत्सव का समापन हवन 15 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन भी किया जा रहा हैं , जिसमें मोहल्ले के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर आरती का आनंद लेते हैं। आयोजन में समिति के नरोत्तम बरेठ, संतोष विश्वकर्मा, नरेश बरेठ, किशन कहरा, नायडू बरेठ, शंकर बरेठ, हिरेंद्र बरेठ, सुरेश बरेठ, लहरी बरेठ, पंचराम बरेठ, नेतराम बरेठ, सुरेश श्रीवास, प्रभास बरेठ, देव सारथी, पिंटू बरेठ, रवि बरेठ, लक्ष्मी राठौर (किराना स्टोर्स,) राधे बरेठ, उमेश बरेठ, कृष्ण कुमार कटकवार, पप्पू राठौर, राजेश्वर तिवारी (पत्रकार), परमेश्वर बरेठ, महेश बरेठ (ऑटो सेंटर), हरीश राठौर, ऋषि देवांगन, राजनरायण राठौर, सोनू राठौर, बल्ला राठौर सहित सभी सदस्य जुटे हैं।

See also  भेड़िकोना अमलीडीह पुल पर फिर हुआ बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, एक गंभीर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!