Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जांजगीर- चांपा पुलिस की नई पहल…

जांजगीर-चांपा। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोग मजबूरी में पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रा करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो रही है और कई घायल हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान प्रारंभ की गई है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में जिले के ट्रैक्टर – पिकअप वाहन मालिकों एवं चालकों का थाना-वार रजिस्टर तैयार किया जा रहा है सभी वाहनों पर यातायात संबंधी महत्वपूर्ण हिदायतें लिखी जाकर स्टिकर चिपकाई जा रही हैं ताकि वाहन चालक और यात्री सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। इस संबंध में वाहन चालकों/मालिकों को जागरूक की जा रही है

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में अचानक पहुंचे सक्ती जिले के ग्राम करी गांव, पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अभियान के प्रमुख बिंदु :

1. गांववार ऐसे वाहनों की गणना: सभी थानों को उनके क्षेत्र में चल रहे पिकअप, ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहनों का डेटा एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है।
2. वाहन मालिकों व चालकों की बैठक: सभी वाहन मालिकों और चालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें जीवन रक्षा के लिए बुनियादी सड़क सुरक्षा सावधानियों से जागरूक कराया गया।

Advertisment

• मुख्य निर्देश:

1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. अत्यधिक असंतुलित हालत में लोंगों को परिवहन न करें।
4. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते।
5. वाहन चालक नींद में, थके हुए अथवा नशे की हालत में कदापि न रहें।
6. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध ।
7. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करे।
8. नाबलिकों को वाहन न सौपें।
9. सभी वाहन चालक गति सीमा एवं अन्य नियमों का पालन करें।

See also  जांजगीर में दो साल की मासूम से अनाचार के दोषी को आजीवन कारावास

उपरोक्त बुनियादी सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित वाहन को जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

डेटाबेस तैयार करना:

पुलिस थाना स्तर पर वाहन स्वामियों, चालकों और उनके द्वारा किए गए उल्लंघनों का रिकॉर्ड रखने के लिए डेटाबेस संकलित करना प्रारंभ किया जा रहा है ।

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील:

“सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

ट्रैक्टर-पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करें। ओवरलोडिंग, तेज गति और नशे में वाहन चलाने से बचें। नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की जान बचाएं।”
संपर्क करें:
कंट्रोल रूम, जांजगीर-चांपा
📞 9479193199 (आपातकालीन सहायता हेतु) 🚑 108, 112 (एम्बुलेंस व पुलिस सहायता)

See also  रेप पीड़िता की फोटो लेकर सड़क पर उतर गए कांग्रेसी, यह अपराध...

“नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें।”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!