Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने किसानों को कृषि उपकरण का किया वितरण…

जांजगीर-अकलतरा। वरिष्ठ कृषि कार्यालय अकलतरा परिसर में जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत निःशुल्क कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, अध्यक्षता महादेव नेताम जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि पवन यादव मण्डल अध्यक्ष अकलतरा ग्रामीण, देवकुमार अघरिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, मण्डल महामंत्री प्रेमसागर कश्यप, उपाध्यक्ष कमलेश पाटले, अनुज सिंह, रामदत्त साहू थे। कार्यक्रम शुभारम्भ अतिथियों  पूजा-अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सत्यलता मिरी ने कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाए चल रहे है, जिसका लाभ सभी किसान बन्धुओ को मिलना चाहिए। भाजपा की सरकार किसानों का सरकार है, जो समर्थन मूल्य में धान खरीदी की है। हमारे किसान बन्धुओ का आर्थिक विकास कैसे हो उन्हें जागरूक कर नए तकनीकी का जानकारी प्रदान करे। मिट्टी का जांच कर उनके अनुरूप कृषि कार्य करे, जिससे अधिक उत्पादन मिल सके। मण्डल अध्यक्ष पवन यादव ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार विभिन्न योजनाएं किसानों के लिए लाये है जिसका लाभ किसानों शत-प्रतिशत मिले। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम ने भी सम्बोधित किया। वरिष्ठ कृषि अधिकारी एनके दिनकर ने किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से देते हुए बताया कि जिला खनिज न्यास मद से किसानों निःशुल्क कृषि उपकरण ब्रास कट्टर, स्पेयर, स्प्रिंकलर का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे संचालन हर्ष गौरहा ग्रामीण कृषि अधिकारी ने किया। इस दौरान इन्द्रमन सिंह मरकाम, सुबोध थवाईत, पुष्पेंद्र थवाईत, जितेंद्र कौशिक, विनोद कैवर्त, ग्रामीण कृषि अधिकारी एके जाटव, एचआर रत्ने, श्रीमती डी नोरगे, मीना कुमार, विकास मिश्रा, अमित कुमार राठौर, डीके यादव, सुनीता रात्रे, वंदना निर्मलकर, महिमा डालिपाल, गौकरन कुम्भकार, रामकुमार सूर्यवंशी, एसएस नर्मदा, जागेश्वर प्रसाद मित्रा, आरके शांडिल्य उपस्थित रहे।

See also  Kondagaon News:‘फूटू’ की सब्जी बनी मुसीबत, एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!