Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नेत्री ने राष्ट्रपति से की मांग, महिलाओं को एक मर्डर की छूट दी जाए…

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीपी (शरद गुट) महिला विंग की नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मांग की है कि महिलाओं को एक हत्या की छूट दी जाए, ताकि वह बढ़ते अपराधों के खिलाफ अपनी सुरक्षा कर सकें। अपने पत्र में रोहिणी खडसे ने लिखा कि महिलाओं को दमनकारी मानसिकता, बलात्कारी प्रवृत्ति और लचर कानून व्यवस्था को खत्म करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र करते हुए कहा, “जब देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पूरे देश की स्थिति क्या होगी?”

See also  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक ली, जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन एवं त्यौहारो को ध्यान में रखते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्होंने आगे कहा, “वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू सर्वे के अनुसार, भारत महिलाओं की सुरक्षा के मामले में एशिया का सबसे असुरक्षित देश है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के अपहरण, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों की जानकारी दी गई है। ऐसे में हम महिलाओं की ओर से यह मांग करते हैं कि हमें एक हत्या की छूट दी जाए।” रोहिणी खडसे ने यह भी कहा कि हमारा देश महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। हर दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक योद्धाओं का जिक्र करते हुए कहा, “जब महारानी तारा रानी और अहिल्या देवी होल्कर ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे, तो हम समाज सुधार के लिए पीछे क्यों रहें?”

See also  नदी में डुबाकर की हत्या, मृतक की पत्नी सहित 3 गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!