Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ओडिशा से लौट रहे तीर्थयात्रियों से सूचना मिलते ही… सक्ती जिला प्रशासन ने ओडिशा प्रशासन से… समन्वय कर दर्ज कराया एफआईआर, 4 गिरफ्तार…

ओडिशा से लौट रहे तीर्थयात्रियों से सूचना मिलते ही

सक्ती जिला प्रशासन ने ओडिशा प्रशासन से

समन्वय कर दर्ज कराया एफआईआर, 4 गिरफ्तार

रायपुर। ओडिशा से लौट रहे तीर्थयात्रियों से कटक जिले में मंगोली के पास बैरियर में अवैध वसूली तथा मारपीट की शिकायत मिलते ही सक्ती जिला प्रशासन ने ओडिशा प्रशासन से संपर्क किया। सक्ती के अधिकारियों ने ओडिशा के अधिकारियों से कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्जकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद कटक जिले के अतरगढ़ थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि मल्दा छत्तीसगढ़ की श्री कृष्णलीला मंडली के सदस्य रामेश्वरम यात्रा के लिए निकले थे। भुवनेश्वर के नंदन कानन घूमने के बाद संबलपुर के रास्ते यह घर के लिए निकले। कटक जिले में मंगोली के पास महानदी टोल में इनसे अवैध वसूली हुई और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलते ही सक्ती जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ओडिशा पुलिस के साथ संपर्क किया।

Advertisment
See also  पीसीसीएफ राव ने प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को राज्य में हो रहे वनों के संवर्धन संबंधी कार्यों की दी जानकारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!