Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Accident News:जांजगीर-चांपा में ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने टक्कर17 साल के बाइक चालक की मौत, दोस्त भीर रूप से घायल…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा चौक पर शनिवार सुबह ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 17 साल के नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा 19 वर्षीय दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान देवरानी गांव के हरीश कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम अर्जुन महंत है, जिसे सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों दोस्त सुबह 7 बजे अपने गांव से मोबाइल फोन रिपेयर कराने के लिए बिर्रा जा रहे थे।

वहीं, ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

See also  विधायक ब्यास कश्यप ने किया विविध विकास कार्यो का भूमिपूजन

दोस्त संग मोबाइल फोन रिपेयर कराने जा रहा था ना​बालिग

बिर्रा पुलिस के अनुसार, दोनों दोस्त सुबह 7 बजे अपने गांव से मोबाइल फोन रिपेयर कराने के लिए बिर्रा जा रहे थे। बाइक को नाबालिग हरीश चला रहा था, वहीं अर्जुन महंत बाइक पर बैठा था।

Advertisment

दोनों जब बिर्रा चौक के पास पहुंचे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में हरीश के सिर में गंभीर चोट लगी और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद भड़के परिजनों ने किया चक्काजाम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ।

See also  नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, सामुदायिक भवन, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के निकट सक्ती में किया गया सामूहिक योगाभ्यास...

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!