Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला की 16 अक्टूबर 2024 को थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी राजेंद्र कुमार पिता बाबूलाल निवासी धाराशिव, धनीराम पिता इतवारी निवासी धाराशिव, प्रेमकुमार बंजारे पिता राजेंद्र निवासी धाराशिव, दिलीप रात्रे पिता जमुना प्रसाद निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ को जुआ खेलते पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला 6020 रूपये, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 405/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, हीरालाल एक्का, आरक्षक टुकेश्वर डडसेना, संजय, कुलदीप, अनिल कुर्रे, जनक कश्यप एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक दिन, बंदूक छोड़ संविधान अपनाने वालों का स्वागत - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 153 हथियारों के साथ 210 नक्सलियों का आत्मसमर्पण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!