Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चांपा संभाग में बिजली विभाग का बड़ा मास डिस्कनेक्शन अभियान, 107 बकायादारों के कनेक्शन काटे

77.11 लाख रुपये की बकाया राशि वाले 203 कनेक्शनों की जांच, 83 उपभोक्ताओं से 25.04 लाख रुपये की वसूली; 4 के खिलाफ धारा 138 के तहत प्रकरण

जांजगीर-चांपा। विद्युत विभाग द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 08 अक्टूबर 2026 को चांपा संभाग में वृत्त स्तर पर बड़े पैमाने पर मास डिस्कनेक्शन की कार्रवाई की गई। मुख्य अभियंता मनीष तनेजा के निर्देशन एवं अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं सहित अधिकारियों-कर्मचारियों की 10 टीमों का गठन किया गया।
मास डिस्कनेक्शन अभियान के दौरान चांपा जोन, सिवनी, मड़वा, जांजगीर एवं सारागांव क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 203 कनेक्शनों की जांच की गई, जिन पर लगभग 77.11 लाख रुपये की बकाया राशि थी। बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 107 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए।
 
83 उपभोक्ताओं से 25.04 लाख रुपये की वसूली
कार्रवाई के दौरान विभाग की टीमों ने उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए समझाइश दी। इसके परिणामस्वरूप 83 उपभोक्ताओं से कुल 25.04 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली की गई। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार विद्युत कनेक्शन विच्छेदित करने की कार्रवाई की जाएगी।
 
4 उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138 के तहत प्रकरण
मास डिस्कनेक्शन अभियान के दौरान बकाया बिजली बिल के मामलों में नियमों का पालन नहीं करने वाले 04 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत प्रकरण तैयार किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को विद्युत बिल का भुगतान नहीं करने की स्थिति में होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत कार्रवाई एवं एफआईआर होने की स्थिति में गिरफ्तारी तक की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे अपने बिजली बिल का नियमित रूप से भुगतान करें और बकाया राशि को समय पर जमा कर विद्युत विच्छेदन एवं कानूनी कार्रवाई से बचें।
 
सभी क्षेत्रीय अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस विशेष अभियान में पूरे सर्कल के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गठित 10 टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग का यह अभियान बिजली बिल की बकाया राशि की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं में नियमित बिल भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भी चलाया गया।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिल का समय पर भुगतान करें। नियमित भुगतान से न केवल विद्युत सेवा निर्बाध बनी रहती है, बल्कि कनेक्शन विच्छेदन और विद्युत अधिनियम के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई से भी बचा जा सकता है।

See also  रायपुर में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस और चलाया वाटर कैनन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!