Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25 हजार रुपए का अर्थ दंड से किया गया दंडित…

जांजगीर-चांपा। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25 हजार रुपए का अर्थ दंड से दंडित किया गया।
मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है की आरोपी टेकू बंजारे उम्र 46 साल निवासी वार्ड न. 13 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से 10 जून 2023 को अलग-अलग बोरी में रखे अवैध रूप से देशी प्लेन शराब एवं अंग्रेजी शराब जुमला 94 लीटर कीमती 51 हजार 460 रुपए एवं बिक्री रकम 940 रुपए को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 313/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। तथा प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अभियोग पत्र तैयार कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया था। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत दोष सिद्ध पाए जाने से 17 जनवरी 24 को निर्णय में आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25 हजार रूपये का अर्थदंड से दण्डित किया गया है । उक्त मामले में पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी नंदकुमार पटेल द्वारा की गई है।

See also  CG Big Breaking : नारायणपुर मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!