Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

  मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता, थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में पामगढ़ पुलिस को सफलता मिली है।
संजीत खूंटे निवासी बोरसी थाना पामगढ़ द्वारा मो.सा. पैशन प्रो क्रमांक सीजी-11 सीडी 0507 से सुबह 08.00 बजे खेत गया था जिसको सेमरिया खार रोड किनारे खड़ा किया था। जिसको कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी संजय कुमार खूंटे निवासी बोरसी थाना पामगढ़ रिपोर्ट दिनांक 10 जुलाई 2023 को आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अप.क्र. 338/24 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
 विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवम मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिला की थाना बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी पीताम्बर देवार को मो.सा. पैशन प्रो क्रमांक सीजी-11 सीडी 0507 से अवैध रूप से शराब  परिवहन करते मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया था। जो वर्तमान में जमानत पर हैं।
 आरोपी को थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ किया जो बताया कि माह जुलाई 2023 में चन्नी, सूपा बेचने बोरसी सेमरिया गांव तरफ गया था जो वापस आते समय उक्त मोटर सायकल को सेमरिया खार रोड किनारे से चोरी कर लाना बताया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू, आर. विजय पटेल, रोहित साहू एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  तीरंदाजी की तीर निशाने पर, एकलव्य जैसी प्रतिभाओं को अकादमियों के माध्यम से मिल रहे द्रोण जैसे गुरु, तीरंदाजी के लिए अच्छी अधोसंरचना प्रदेश में तैयार, 126 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!