Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नपा ने अपनाया दोहरा आचरण फायरब्रांड नेता राघवेन्द्र पाण्डेय नाराज, कहा शहर खोमोश है, सीएमओ दहशत न फैलाये, शासकीय अतिक्रमण हटाकर पेश करें आदर्श प्रशासक का उदाहरण…

नपा ने अपनाया दोहरा आचरण फायरब्रांड नेता राघवेन्द्र पाण्डेय नाराज, कहा शहर खोमोश है, सीएमओ दहशत न फैलाये, शासकीय अतिक्रमण हटाकर पेश करें आदर्श प्रशासक का उदाहरण

जांजगीर-चांपा। जनसरोकार से जुड़े फायरब्रांड नेता राघवेन्द्र पाण्डेय ने अतिक्रमण के मसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने कहा की प्रशासनिक अधिकारी नपा सीएमओ के झांसे में न आये बल्कि आदर्श आचरण प्रस्तुत करें।
इन दिनों जिला मुख्यालय जांजगीर में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। नेताजी चौक से कचहरी चौक होते हुये खोखसा फाटक तक प्रशासन का अतिक्रमण हटाव अभियान चल रहा है। प्रशासन के सख्त रवैय्ये से लोग डरे सहमे हुये है, कई लोगों का पुरा मकान गिराया गया है सरकार और अधिकारियों के प्रति जन आक्रोश भी है फिर भी विकास की आस में लोग खामोश है।

See also  बिलासपु ब्रेकिंग : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार…

नपा सीएमओ फैला रहै है दशशत

उन्होंने कहा कि कई पीढ़ीयों के संघर्ष के बाद लोग अपना मकान बना पाते है, नैला रोड, केरा रोड, अकलतरा रोड,और लिंक रोड का अनावश्यक न्युज स्टेटमेंट देकर नगर पालिका सीएमओ शहर में दहशत का वातावरण बना रहे है। जिस तरह नेताजी चौक से कचहरी चौक तक का चौड़ीकरण किया जा रहा है वैसे ही पुरे शहर के सड़कों का चौड़ीकरण और नये नाली का निर्माण किया जाय शहर में प्रवेश करते ही लगता है जैसे जांजगीर जिला मुख्यालय नही ब्लॉक मुख्यालय हो। लोगों के आशियाँ उजाड़ने का शौक पुरा हो गया हो तो शहर के नालियों की साफ सफाई बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ के हित में ध्यान दे।

See also  कांग्रेस टिकट पर सस्पेंस बरकरार, सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर ओबीसी कार्ड की चर्चा, बीजेपी ने बनाये रखा बैलेंस, अजा सीट के अलावा एक में सामान्य एक में ओबीसी उम्मीदवार उतरा मैदान में...

उन्नति और नव निर्माण का समर्थन

Advertisment

राघवेन्द्र पाण्डेय ने सड़क चौड़ीकरण का समर्थन करते हुये शोसल मिडिया में पोस्ट लिखा है कि शहर के उन्नति और नव निर्माण में हम सब प्रशासन के साथ है, 40 वर्ष पुर्व मेरे पिता और अविभाजित मध्यप्रदेश शासन द्वारा कृषि रत्न से सम्मानित और प्रतिष्ठित जनसेवक स्व. रामसरकार पाण्डेय ने नेता जी सुभाष चौक जांजगीर में कुटरा हाउस का विधिवत निर्माण कराया था फिर भी यदि मेरा मकान आवागमन में बाधक हो तो मेरी प्रथमिकता शहर का विकास होगा, 40 फीट के दायरे में आने वाले शासकीय अतिक्रमण हटाकर आप भी आदर्श प्रशासक होने का उदाहरण पेश कीजिए।

See also  कुंभ ‘वायरल गर्ल’ केस में बड़ा धमाका , जांच में निकली नाबालिग, उम्र निकली महज 16 साल

प्रशासन ने दोहरा चरित्र अपनाया

उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर प्रशासन ने दोहरा चरित्र अपनाया है, नेताजी चौक से खोखसा फाटक तक सिर्फ निजी अतिक्रमण हटाया गया है लेकिन 40 फीट के दायरे में बने शासकीय अतिक्रमण हटाया नही गया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कानून सबके लिये बराबर है शासकीय कार्यालयों व शासकीय अधिकारियों के बंगले के सामने 40 फीट के दायरे में बने अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए तथा चौक चौराहों में लगी मूर्तियों को हटाकर 40 फीट के दायरे के बाहर स्थापित किया जाए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!