Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Aadar Alekha Wedding: आलेखा को घर की बहू मनाकर ही माने आदर जैन, दुल्हनिया को देखते ही किया KISS…

शादी में बेहद खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे। शादी की सभी रस्मे पूरी होने के बाद पहली बार पति-पत्नी के रूप में पब्लिक के सामने आए। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही थी। सुर्ख जोड़े में आलेखा जहां बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं ,

मुंबई। कपूर खानदन की बेटी रीमा जैन ने अपने छोटे बेटे आदर जैन के हाथ पीले कर दिए हैं। अभिनेता आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली है। मुंबई में इस लग्जरी वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

See also  बाइक सवार को बचाने की कोशिश में एसडीएम की कार घर में घुसी, चार घायल

आदर जैन और आलेखा दोनों ही अपनी शादी में बेहद खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे। शादी की सभी रस्मे पूरी होने के बाद पहली बार पति-पत्नी के रूप में पब्लिक के सामने आए। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दे रही थी। सुर्ख जोड़े में आलेखा जहां बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं तो वहीं सफेद शेरवानी में दूल्हा बने आदर भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे।

आलेखा ने गोल्डन जरी और क्रिस्टल वर्क वाला लाल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत गहने पहने थे। उनके गहनों में एक खूबसूरत हार, मैचिंग झुमके और लाल चूड़ा शामिल था। लाल चुनरी और फूलों से सजे ब्राइडल बन से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

See also  शेयर बाजार: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार...

आदर जैन, अलेखा के साथ क्रीम कलर की शेरवानी में काफी जंच रहे थे, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ, उन्होंने मैचिंग साफा और पन्ना हार पहना था। तस्वीरें खिंचवाते समय यह नया नवेला कपल एक-दूसरे से नजरे नहीं हटा पा रहा था। एक प्यार भरे पल में आदर ने अलेखा के माथे को चूमा, जिससे वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे। इस कपल का प्यार देखते ही बनता था और उनकी मुस्कान में उनकी खुशी साफ झलक रही थी।

Advertisment

इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड के कपूर खानदान के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इनमें रेखा, अनन्या पांडे, गौरी खान से लेकर सुहाना खान तक शामिल रहे और पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाया।

See also  तलवार लहराकर लोगो को भयभीत करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!