Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्राथमिकता से करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण – कलेक्टर…

प्राथमिकता से करें राजस्व प्रकरणों का निराकरण – कलेक्टर

लंबित प्रकरणों का निराकरण करने व राजस्व वसूली तेज करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत राजस्व शिविर में प्राप्त आवेदन प्रकरणों, डिजीटल हस्ताक्षर, भू-राजस्व वसूली, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, खाता विभाजन, व्यपवर्तन, फौती, आय, जाति, निवास, नक्शा-खसरा, अभिलेख दुरूस्ती, आरबीसी 6-4, वृक्ष कटाई अनुमति सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को तय समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी समय-सीमा के बाहर वाले प्रकरणों का शीघ्र निराकरण संबंधितों को राहत पहुंचाएं। राजस्व प्रकरण के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व के कार्य महत्वपूर्ण है। इस पर विशेष ध्यान देते हुए नामांतरण, बटवारा, सीमाकंन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करे। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने हेतु राजस्व अधिकारियों को फील्ड में उतरकर कार्य करने और पटवारियों के कार्यों में कसावट लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध शासन के नियमानुसार सख्त कार्यवाही भी करें। उन्होंने डायवर्सन के प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने, पटवारियों से समय पर प्रतिवेदन प्राप्त करने, लोक सेवा गांरटी अधिनियम और कोर्ट के प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस. पी. वैद्य, संयुक्त कलेक्टर श्री गुड्डु लाल जगत, श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, सर्व एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisment
See also  जांजगीर चांपा जिला के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर बैंक शाखा बिर्रा का यह मामला, आखिरकार हटाए गए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिर्रा के रिश्वतखोर प्रभारी शाखा प्रबंधक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!