Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

न्यूज डेस्क : आईपीएल 2026 में जहां बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा है। लंबे समय तक चोट के कारण मैदान से दूर रहने के बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अब तक खेले 4 मैचों में 9 विकेट झटक लिए हैं।

KKR के खिलाफ 5 विकेट से मचाया धमाल
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की। खास बात यह रही कि उन्होंने लगातार विकेट मेडन ओवर डालते हुए बल्लेबाजों को पूरी तरह से दबाव में रखा। इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इसी तरह की गेंदबाजी की थी।

See also  मेगा पैरेंट टीचर्स मीटिंग में शामिल हुए कलेक्टर आकाश छिकारा, कलेक्टर के निर्देशन में जिले के सभी स्कूलों में आयोजित हुआ पैरेंट टीचर्स मीटिंग, अपने लक्ष्य के प्रति बार-बार प्रयास व मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है - कलेक्टर...

कंसिस्टेंसी बनी सबसे बड़ी ताकत
मोहसिन की गेंदबाजी में सिर्फ स्पीड ही नहीं, बल्कि सटीक लाइन-लेंथ और निरंतरता भी देखने को मिल रही है। यही कारण है कि वह हर मैच में विकेट निकालने में सफल हो रहे हैं। उनके प्रदर्शन ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स का ध्यान भी खींचा है।

संजय बांगड़ ने दिया बड़ा बयान
भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने मोहसिन खान को लेकर कहा कि सेलेक्टर्स को उन पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उनके अनुसार मोहसिन में एक बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बनने की सभी खूबियां मौजूद हैं।

इंजरी से जूझकर की दमदार वापसी
IPL 2022 के बाद मोहसिन खान गंभीर चोट से जूझ रहे थे। उनके कंधे की सर्जरी तक की नौबत आ गई थी। इस कठिन समय में LSG के मालिक संजीव गोयनका ने उनका पूरा साथ दिया और उन्हें टीम में बनाए रखा।

Advertisment

कोच और शमी की भूमिका अहम
मोहसिन खान के करियर को संवारने में उनके कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी और मोहम्मद शमी की अहम भूमिका रही है। शमी की सलाह पर उन्होंने अपनी लाइन-लेंथ पर खास काम किया, जिसका नतीजा आज उनके प्रदर्शन में साफ दिखाई देता है।

See also  यातायात पुलिस, पशुधन चिकित्सक के सहयोग से आम रोड में घुमने वाले गायों, बैलों के गले पर रेडियम पट्टी लगाया गया...

टीम इंडिया में एंट्री के मजबूत संकेत
भारत के पास फिलहाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की कमी है। अर्शदीप सिंह के अलावा कोई मजबूत विकल्प नहीं है। ऐसे में मोहसिन खान का प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!