Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING: धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के बाद परिवार के 7 लोगों ने कार में किया सुसाइड, वजह जान हैरान हो रहे लोग

Panchkula Suicide: हरियाणा के पंचकुला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह परिवार देहरादून का था। ये लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) की कथा सुनने आए थे।

सेक्टर 27 में एक घर के बाहर पार्क की गई कार में सभी 7 शव मिले हैं। इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार बहुत अधिक कर्ज और आर्थिक परेशानी में घिरा हुआ था। इसके चलते इतना खतरनाक फैसला लिया। देहरादून के प्रवीण मित्तल अपने परिवार के साथ पंचकुला के बागेश्वर धाम आए थे। इन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनी। इसके बाद परिवार के लोग देहरादून लौटने वाले थे। तभी यह घटना हो गई। माना जा रहा है कि सभी ने सोमवार-मंगलवार की रात जहर खाया।

See also  अरविंद केजरीवाल को हराकर अमित शाह से मिले प्रवेश वर्मा, दिल्ली में CM उम्मीदवार होंगे?

बहुत अधिक कर्ज में डूबा था परिवार

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से पता चला है कि परिवार बहुत अधिक कर्ज में डूबा था। इसके चलते सामूहिक आत्महत्या जैसा फैसला लिया। मरने वालों में 42 साल के प्रवीन मित्तल, उनके परिजन, पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटी, एक बेटा) शामल हैं। स्थानीय लोगों ने यह कार सोमवार रात देखी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। कार अंदर से बंद थी।

Advertisment

पुलिस ने कार से सुसाइड नोट किया बरामद

पुलिस को कार से सुसाइड नोट मिला है। अपराध स्थल पुलिस टीम, फोरेंसिक विशेषज्ञों और अन्य अधिकारियों ने कार के दरवाजे जबरदस्ती खोले और अंदर पीड़ितों को मृत पाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शवों को पंचकुला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा गया है।

See also  BREAKING NEWS : 1 करोड़ के इनामी की कहानी खत्म! मुठभेड़ में टॉप कमांडर प्रयाग मांझी सहित 8 नक्सली ढेर, जवानों ने जंगल में ऐसे मार गिराया...

पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी कानून एवं व्यवस्था अमित दहिया जांच की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। अमित दहिया ने कहा, “अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच जारी है। हम उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।”

हिमाद्री कौशिक ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि ओजस अस्पताल में छह लोगों को लाया गया है। जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि वे सभी मर चुके हैं। एक अन्य व्यक्ति को सेक्टर 6 के सिविल अस्पताल में लाया गया था, उसे भी मृत घोषित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभी मृतक परिवार के सदस्य हैं।”

See also  कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, जिले के सभी विकासखंडों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किया जाएगा प्रचार-प्रसार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!