Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नवापारा रेत घाट में छापेमार कार्रवाई: देर रात चला प्रशासन का डंडा, माफियाओं में हड़कंप

जांजगीर-चांपा। जिले में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात नवापारा रेत घाट पर प्रशासनिक टीम ने छापेमार कार्रवाई कर रेत माफियाओं में हड़कंप मचा दिया।

बताया जा रहा है कि लगातार मिल रही शिकायतों और मीडिया में उठ रहे मुद्दों के बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने देर रात नवापारा सहित बमनहिडीह, केवा और भादा क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

छापे के दौरान नवापारा रेत घाट पर मौके से दो चैन माउंटेड मशीन और दो जेसीबी मशीन जब्त की गईं। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही कई वाहन चालक अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। जब्त मशीनों को सील करने की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई।

See also  प्रभारी डीपीएम सुरजपुर डॉक्टर प्रिंस जायसवाल की फर्जी डिग्री की जांच के लिए कलेक्टर सुरजपुर को दिया गया ज्ञापन, बैकुंठपुर के पार्षद संजय जायसवाल ने कलेक्टर सुरजपुर को पत्र सौंपा, डिग्री की जांच करवाने मांग की...

नायब तहसीलदार सृजल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देश और एसडीएम के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। अवैध उत्खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में एसडीएम सुब्रत प्रधान, तहसीलदार राजकुमार मरावी, नायब तहसीलदार सृजल साहू, खनिज निरीक्षक आर.एल. राजपूत सहित रायपुर से आई विशेष टीम और स्थानीय विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisment

देर रात चली इस कार्रवाई से रेत कारोबारियों में खलबली मच गई है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन की यह सख्ती आगे भी जारी रहती है या फिर कार्रवाई कुछ समय बाद ठंडी पड़ जाती है।

See also  मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 08 मई को...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!