Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शिवरीनारायण मंडल का मंडल स्तरीय सशक्तिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन…

शिवरीनारायण। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला” का आयोजन शिवरीनारायण मंडल में श्री आनंदम धाम शिवरीनारायण के पास किया गया जिसमे प्रमुख रूप से मार्गदर्शन के लिए गुलाब सिंह चंदेल जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष चंदेल ने युवामोर्चा के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए विस्तार रूप से अनेक जानकारी प्रदान की और आगे भविष्य में युवाओं को पार्टी में मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा दी, लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर चांपा के  कार्यकर्ताओ ने विभिन्न आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी निरंतर नवीन ऊर्जा के साथ कार्य करेगी, युवा मोर्चा शिवरीनारायण मंडल ने जिले ही नहीं पूरे प्रदेश में विपक्ष की राजनीति में को अपनी छाप छोड़ी है। उसके लिए भी शिवरीनारायण मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंडल अध्यक्ष अंकुर गोयल एवम उनकी टीम के नेतृत्व में शिवरीनारायण मंडल ने पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के सभी कार्यक्रमों को जन जन तक पूरी मजबूती से पहुंचाया है। शिवरीनारायण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर गोयल ने बताया कि युवा मोर्चा शिवरीनारायण के ऊर्जावान कार्यकर्ताओ ने विगत चुनाव में उत्साह के साथ कार्य किया था जिसके परिणाम स्वरूप शिवरीनारायण के सभी सात बूथ में भारतीय जनता पार्टी विजयी हुई थी और कहा आने वाले चुनाव में युवा जोश के साथ कार्य करेंगे। इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से चिराग केशरवानी जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं ज़िला सह प्रशिक्षण प्रमुख सचि तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य ,राजा सिंघानिया ,घाशीराज कश्यप ,अजय कश्यप ,ललित कश्यप, चेतन शर्मा, आकाश साहू,मनीष कश्यप, गिरीश साहू,सत्येंद्र कुर्रे,भुनेश्वर कश्यप ,पंचराम कश्यप, रामकृष्ण कश्यप, रघुवीर सर्वे,विष्णु कश्यप उपस्थित हुए।

See also  घर खरीदारों की पहली पसंद बन रहे हैं नए प्रोजेक्ट्स, ये हैं बड़े कारण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!