Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

निवर्तमान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को दी गई भावभीनी विदाई…

जांजगीर चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी  को आज भावभीनी विदाई दी गई। निवर्तमान कलेक्टर  सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन में सभी ने टीम वर्क के साथ काम किया इसलिए सभी कार्य  सफलतापूर्वक संपन्न हुए। यही वजह रही कि विधानसभा निर्वाचन 2023 की जो जिम्मेदारी दी गई उसका सभी ने संवेदनशीलता के साथ बहुत ही अच्छे से निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि 11 माह के कार्यकाल में सिर्फ कार्यों पर फोकस किया और उनको करते हुए जो भी चुनौतियां सामने आई उनका हल निकाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही जिले में खेल की गतिविधियों सहित अन्य क्षेत्र में बेहतर किया गया उन्होंने कहा कि जांजगीर में अग्निवीर भर्ती का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई कार्यक्रम को अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ आर के खुंटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में रहे उपस्थित, मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!